Mandla जिले में एक घर से आ रही तेज दुर्गन्ध ने सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची और जांच की, तो सेप्टिक टैंक से लापता युवक का शव बरामद हुआ। युवक कुछ दिनों से गायब था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी थी।
अंजनिया चौकी क्षेत्र के करिया गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना में बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में डालने का आरोप है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर टैंक से शव के अवशेष बरामद कर लिए हैं।जो बोरे में भरकर टैंक में छिपाए गए थे। अवशेषो को एकत्रित कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया हैं।
घटना स्थल पर पहुंचे एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा के अनुसार मृतक आशीष साहू के पिता मुन्ना लाल साहू ने 11 अप्रैल से गुम होने की गुमशुदगी रपट 15 अप्रैल को दर्ज़ कराई थी। शुक्रवार सुबह सेप्टिक टैंक से बदबू आने की जानकारी पिता ने अंजनिया चौकी में दी थी मौके पर पहुंची पुलिस ने सेप्टिक टैंक की जांच कर तुड़वाया जिसमें मृतक के शरीर के अंग मिले। पिता ने अपने बेटे आशीष के रूप में पहचान की परिजनों के संदेह पर पुलिस ने मृतक के बड़े भाई भूरा साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
शव से बदबू आने तक खामोश रहा परिवार

Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.