mandla तीन दिन से कोहरा और शीतलहर का प्रकोप

Mandla जिला तीन दिनों से घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। हालात ऐसे हैं कि जिले के कई इलाकों में दिनभर सूरज के दर्शन तक नहीं हो पा रहे हैं। शीतलहर और कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित कर दिया है।

शीतलहर के चलते जिला के अलग-अलग स्थानों में तापमान छः डिग्री से नौ डिग्री तक बना हुआ है।
लगातार पड़ रहे घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिससे दृश्यता बेहद कम रहती है सड़क पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Mandla निवास में कोहरे में डिवाइडर बना जानलेवा

जिला के निवास नगर में रोड डिवाइडर कोहरे के बीच बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। इन डिवाइडरों पर न तो रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही किसी प्रकार के चेतावनी संकेत, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

रविवार देर रात एक बुलेरो वाहन कालोनी में डिवाइडर से जा टकराया जिससे तीन लोग गंभीर रूप घायल हुए डा विजय पैगवार ने बताया कि रिफर किए गए युवकों में एक युवक की रास्ते में मौत हो गई थी जबकि दूसरे की मौत मेडिकल कॉलेज में हो गई है

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर  एसडीएम से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर नाराजगी है और मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द रोड डिवाइडरों पर संकेतक और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, ताकि कोहरे के मौसम में हादसों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें नशेली वस्तु

Leave a Comment

error: Content is protected !!