बुधवार को मंडला में ( India Pak tension) को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन विषय पर जिला अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई बैठक में सिविल डिफेंस प्लान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला योजना भवन में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान की तरह ही सिविल डिफेंस प्लान तैयार किया जाना है, इसके लिए सभी संबंधित विभागों से कुछ जानकारियाँ अपेक्षित हैं। आगामी 2 दिवस में संबंधित जानकारी जिला आपदा प्रबंधन को भेजना सुनिश्चित करें जिससे जिले का सिविल डिफेंस प्लान तैयार किया जा सके। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने बताया कि आपदा की स्थिति में हमें सतर्कता की आवश्यकता है।इसके लिए ब्लेकआउट, राहत एवं बचाव के उपायों के विषय में जागरूक रहना है।
India Pak tension: प्रदेश के कई शहरों में मॉक ड्रिल
आज प्रदेश के 5 प्रमुख शहरों में आपात स्थिति को लेकर माॅकड्रिल की जा रही है। आपदा की स्थिति में कुल 12 तरह की सेवाओं को सिविल डिफेंस प्लान में शामिल किया गया है, इसके लिए जिले में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जायेगा। साथ ही सुरक्षा नियंत्रण कक्ष भी बनाया जायेगा। जब तक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष नहीं बनाया जाता उस समय तक जिला पुलिस कंट्रोल रूम ही सुरक्षा नियंत्रण कक्ष की तरह कार्य करेगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएम वर्मा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी मंडला श्री पीयुष मिश्रा सहित संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित रहे। Latest news
Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.