मंडला पुलिस ने govt school में चोरी करने वाले गैंग को धर दबोचा है। ये गैंग स्कूलों में रेकी कर चोरी करता था। इनके व्दारा सबसे ज्यादा खाना पकाने के लिए इस्तेमाल गैस सिलेंडर को चोरी किया गया था। पुलिस की पूछताछ में जानकारी लगी कि ये लोग स्कूलों से कम्प्यूटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी हाथ साफ करते थे।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय में पुलिस ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि जिले के govt school में लगातार चोरी की वारदात को लेकर टीमें बनाई गई थी। महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है इनमें चोरी का समान खरीदने वाले भी शामिल हैं।
govt school तेरह लाख के चोरी के समान जप्त
आरोपी जिले के अलग अलग 19 स्कूलों में चोरी की वारदात को अंजाम दिए थे इनके पास से 13 लाख के लगभग का समान और केश मिला है। ये आरोपी चार पहिया वाहन में पहले शासकीय स्कूल पर जाकर स्थिति को देखते थे उसके बाद चोरी को अंजाम देते थे अलग अलग स्कूलों से इन्होंने टीवी कम्प्यूटर गैस सिलेंडर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चोरी कर बेचा था।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि 32 गैस सिलेंडर, 07 टेलीविजन, 03 प्रिंटर, 23 बैटरियाँ, 01 कंप्यूटर-सीपीयू (की-बोर्ड सहित), 01 इंडक्शन चूल्हा व वाहन जप्त किया गया है।
आरोपीयों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 19 चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। चौकी टाटरी, थाना बम्हनी बंजर व चौकी अंजनीया के 01-01 प्रकरण, थाना कोतवाली मंडला के 02 प्रकरण थाना महाराजपुर 11 प्रकरण, चौकी पिंडरई के 03 प्रकरण शामिल है
कुल्हाड़ी से डबल मर्डर , मंत्री जी लगाने लगी रोपा
Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.