मध्यप्रदेश में अलग अलग स्थानों में वन्य जीव और इंसान की तकरार की घटनाएं बढ़ती जा रही है दिसंबर माह में सिवनी जिले में दो घटनाएं सामने आई थी अब डिंडोरी जिले से खबर आई है कि यहां छत्तीसगढ़ क्षेत्र से आधा दर्जन हाथियों की आमद हुई है जो कुछ जगहों पर फसलों को नुक़सान पहुंचाने के साथ साथ लोगों पर भी हमला किए हैं
पूरा मामला डिंडोरी जिले के बजाय क्षेत्र का है यहां के तांतर गांव में हाथियों की आमद हो चुकी है।देर रात हाथियों ने एक बुजुर्ग दंपती को घायल कर दिया गया है खेत से कोदो कुटकी गहाई कर घर लौट रही तीन महिलाओं पर हाथी ने हमला किया, जिनमें से नरवरिया बाई पति मनीराम उम्र 60 वर्ष को काफी चोटें आई हैं। भागने के चक्कर में उसका पति मनीराम उम्र 62 वर्ष गिरकर घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए, चांडा के अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो हाथियों ने तीन किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।
Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront