मौसम में बदलाव: मंडला के कई क्षेत्र में बारिश

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। यंहा के कुछ क्षेत्र में सुबह से बारिश जारी है दिसंबर के पहले पखवाड़े में जिले के तापमान में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी उसके बाद सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी का खेल चल रहा था। क्षेत्र में वर्षा और बादल छाने के कारण किसानों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है। कहीं तेज बारिश हुई तो धान को नुक़सान हो सकता है।

मंडला जिले के कई क्षेत्र में सुबह से रूक रूक कर बारिश का दौर जारी है यंहा के निवास और आसपास में सुबह तेज बारिश हुई है ठंडी हवाएं चलने से दिन में पारा गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच गया हालांकि बारिश रूकने के बाद हल्की धूप से लोगों को कुछ देर राहत मिली उसके बाद फिर घने बादल छा गए यंहा के मौसम में बदलाव अप्रत्याशित नहीं है।अचानक मौसम परिवर्तन किसानों के लिए ख़तरनाक है । जिले के बिक्री केंद्रों में किसान बड़ी तादाद में धान बेचने के लिए मौजूद हैं इनके धान खुले में रखे हुए है तेज बारिश में बड़ा नुक़सान हो सकता है जिससे किसान को आर्थिक नुक़सान का सामना करना पड़ सकता हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम विभाग ने बारिश की संभावना पहले ही जताई थी जिले में आने वाले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा। रूक रूक कर बारिश हो सकती है बादल छंटते ही एक बार फिर तेज ठंड पड़ सकती है। बारिश के बाद कुछ किसानों का कहना है कि जिस तरह से अभी बारिश हुई है उससे नुकसान नहीं बल्कि गेंहू को फायदा होगा बस ओले न गिरें read more

This website uses cookies.