नरवाई जलाने पर 24 किसानों पर 60 हजार का जुर्माना

शनिवार को मंडला जिले में प्रशासन ने 24 किसानों पर नरवाई के आरोप पर साठ हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। मंडला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगांव में किसानों के व्दारा फसल अवशेष जलाया जा रहा था सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीएम सोनल सिडाम ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 60 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है।

जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार देवगांव क्षेत्र में कई किसानों द्वारा कटाई के बाद खेतों में बचे हुए नरवाई को जलाया जा रहा था। इस संबंध में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नरवाई जलाने वाले 24 किसानों की पहचान की। जिसके बाद इन सभी किसानों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कुल 60 हजार रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

मंडला कि इतिहासिक धरोहर रामनगर में आदि उत्सव का आयोजन होगा

आदिवासी जिला मंडला में यंहा के इतिहास और लोक-संस्कृति को बढ़ाने के लिए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आदि उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिले के रामनगर में 4 से 5 मई तक आदिवासी लोक संस्कृति और संगोष्ठी पर आधारित आदि उत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर प्रसासन ने तैयारी भी शुरू कर दिया है। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने शुक्रवार को कार्यक्रम की व्यापक तैयारियाँ को लेकर जिले के अधिकारियों की  बैठक आयोजित कर आदि उत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा की साथ ही कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण भी किया।

आदि उत्सव महाकौशल क्षेत्र में गौड़ कालीन इतिहास और यंहा की लोक-संस्कृति को नए पीढ़ी को बताने के उद्देश्य से वर्ष 2015 से शुरू किया गया था जिसमें मध्यप्रदेश सहित अलग अलग राज्यों से गणमान्य हस्तियां शिरकत करती है। गौड़ परंपरा खान-पान और अन्य संस्कृति को कार्यक्रम के जरिए पुनरूत्थान करने की कवायद इस कार्यक्रम में जाती है सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि आदि उत्सव में आदिवासी लोक नृत्य और आदिवासी संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर और दिव्यांग शिविरों का भी आयोजन होगा। आदि उत्सव में मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम भी सम्पन्न कराए जायेगे। आदि उत्सव कार्यक्रम में आदिवासी लोक संस्कृति पर आधारित गीत संगीत का भी कार्यक्रम होगा।

कान्हा में करोड़ों हो रहे खर्च फिर भी

This website uses cookies.