संदीपनी विद्यालय के छात्र से रिवाल्वर जप्त

शासकीय संदीपनी विद्यालय में आज उस वक्त हडकंप मच गया जब चैकिग के दौरान एक छात्र के पास से सिक्स राउंड रिवाल्वर मिला छात्र बैग में छिपा कर रखा था जिसके बाद प्राचार्य व्दारा पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दिया है। 

मंडला जिले के निवास संदीपनी विद्यालय में आज प्राचार्य के आदेश पर छात्रों के बैग की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पुराना कट्टा  महिला शिक्षक ने देखा था। प्राचार्य ओमप्रकाश अवधिया ने बताया कि स्कूल में समय समय पर मोबाइल और गुटका को लेकर जांच की जाती है आज भी शिक्षकों व्दारा जांच की जा रही थी तब रिवाल्वर मिला जिसकी सूचना पुलिस को दी गई 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्र से पूछताछ में पता चला है कि एक अन्य छात्र जो महाविद्यालय में पढता है उसने 26 मई को दिया था आज पैट कराने के लिए बैग में रख कर आया था पुलिस मामला दर्ज कर  पूछताछ शुरू कर दिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!