mandla latest स्डाप डेम में नहाते दो बच्चीयां डूबी एक की मौत

mandla latest निवास थाना अंतर्गत आने वाले मसूरघुघरी में स्टाप डेम में नहाते वक्त दो लड़कियां गहरे पानी में डूब गई एक बच्ची को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया जबकि दूसरे बच्ची की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास गांव में मौजूद स्टाप डेम में तीन बच्चीयां सीमा , शीतल और निलेश्वरी नहाने गई थी नहाते वक्त तैरते हुए गहराई में चली गई थी। शीतल जैसे तैसे तैर कर बाहर निकल गई जबकि दो बच्चीयां एक दूसरे को बचाने का प्रयास करती रही इस बीच सामने नहा रहे लोगों ने रौते हुए बच्ची को देखा जिसके बाद दो लोग दिलराज और संदीप बचाने के लिए डेम में छलांग लगाए और बाहर निकाला। सीमा और निलेश्वरी को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जंहा डाक्टर ने सीमा को मृत घोषित किया और निलेश्वरी को गंभीर हालत में जबलपुर रिफर किया गया है। हादसा

आरोप है कि गहरी करण के बाद पंचायत ने कोई चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया है जिससे बच्चे गहरे पानी में न जा सके देवी सिंह मरकाम ने बताया कि दो माह पहले स्टाप डेम में गहरी करण का कार्य हुआ है बच्चे घाट के दूसरे तरफ नहा रहे थे सामने बड़ी संख्या में गांव वाले नहा रहे थे जिन्होंने तीनों को नहाते देखें थे जब एक बच्ची को रोते हुए दौड़ते देखा तब बचाव के लिए पहुंचे सीमा को जान पर खेलकर बाहर निकालने वाले दिलराज मार्को ने बताया कि स्टाप डेम बहुत ज्यादा गहरा है संभवत बच्चीयां तैर नहीं सकी और डूबने लगी छलांग लगा कर बचाने की कोशिश किया था।

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!