डिंडौरी में दोहरे हत्या कांड मामले में शक के आधार पर पूछताछ कर रहे व्यक्ति का पुलिस अभिरक्षा से भागना और बाद में उसके शव का मिलने के मामले में पुलिस के ऊपर ही अब गंभीर आरोप लग रहे है मामले को बढ़ता देख पुलिस अधीक्षक ने दो एएसआइ को निलंबित कर दिया है दरअसल बीते रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दम्पत्ति का खून से लथपथ शव मिला था जिसमें अंदेशा जताया जा रहा था कि दम्पत्ति की हत्या की गई है इस दोहरे हत्या कांड के जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया और थाना लाकर पूछताछ करती रही लगातार पूछताछ के बाद गुरुवार को विष्णु सैयाम को गांव लेकर गई थी वही से विष्णु पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था और रात में उसका शव मिला था ,वही मृतक के परिजनों ने कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की थी पोस्टमार्टम के बाद मृतक की पत्नी और परिजन धरने पर बैठ गए उनकी मांग थी कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए और मृतक की पत्नी को शासकीय नौकरी मिले मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने दो एएसआईयों को निलंबित कर दिया है
पुलिस का पक्ष
मृतक विष्णु सैयाम उम्र करीब 35 वर्ष निवासी घानामार को कोतवाली पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मामले में संदिग्ध मानकर पूछताछ कर रही थी, वही संदिग्ध द्वारा लगाकर अपना बयान बदल रहा था। इसी बीच 23 फरवरी दिन गुरुवार की शाम विष्णु ने कोतवाली पुलिस को बताया कि जहाँ हत्याकांड हुआ था वहाँ उसने चीखपुकार सुनी थी,घटना क्रम को जानने कोतवाली पुलिस के दो एएसआई विष्णु को लेकर उसके गांव पहुँचे,विष्णु के बताए अनुसार जब पुलिस कर्मी घर की खिड़की से विष्णु के बताए अनुसार तथ्य जानने जुटे इसी बीच विष्णु पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया,उसे खोजने गाँव के लोग भी दौड़े पर वह नदी पार कर भाग गया। वही एएसपी जगन्नाथ सिंह मरकाम के बताए अनुसार दूसरे दिन सूचना मिली कि विष्णु का शव गाँव मे घर के नजदीक मिला है।
परिजनों का आरोप मृतक विष्णु की पत्नी सेववती सैयाम ने कोतवाली पुलिस पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है,सेववती बाई ने बताया कि वह मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती है और उसके 3 बेटी और 1 बेटा है। बड़ी बेटी आरती बाई 10 वी,गायत्री बाई 6वी ,प्रीति बाई 4 थी व बेटा कृष्णा 1 ली कक्षा ने पड़ता है


Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront