हाड़ गलाती ठंड में भी धरने में बैठी रही महिलाएं

Exif_JPEG_420

हजारों की संख्या में जिला मुख्यालय में डटे रसोइए

जब लोग घरों में ठंड से बचने रजाई का सहारा ले रहे थे तब हाड़ को जमाने वाली इस ठंड में हजारों की संख्या पहुंचे रसोइए धरना स्थल में बैठे रहे है बीती रात को पंद्रह से बारह डिग्री के आसपास तक पारा गिरा था ऐसे में इन लोगो ने अपना होंसला नहीं छोड़ा है रसोईयों के धरने में बडी तादाद में महिलाएं पहुंची है ठंड से बचने के लिए महज घर से लाए कुछ गर्म कपडे ही सहारा बने रहे दरअसल जिले भर के रसोईये तीन सूत्रीय मांग को लेकर दो दिन से जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे है आज तीसरे दिन शाम को प्रदर्शनकारी महिलाएं ज्ञापन सौंपेगी जानकारी लगी है कि किसी प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधी ने धरने में बैठै इन लोगों की सुध तक नही ली है
दूसरे तरफ प्रदर्शन के चलते स्कूलों और आंगनवाडियों के भोजन व्यवस्था चरमरा गई है ज्ञात हो कि ये रसोइये केंद्रीय मंत्री के पैत्रिक गांव में पहले भी प्रदर्शन कर अपनी मांग रख चुके है तब मंच से बडे बडे वादे जरूर किए गए थे कहते हैं वादा किया ही जाता है भूलने के लिए

This website uses cookies.