मंडला जिले में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने सांकेतिक अर्थी यात्रा निकाल पुतला दहन किया है जिले में हर घर में लगे स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं बीते महीने में आए बिजली बिल को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
जिले में एमपीईबी के द्वारा पुराने मीटर हटाकर नए मीटर लगाने का काम मोंटेकार्लो कंपनी कंपनी कर रही है। लोगों का मानना है कि जब से ने मीटर लगे हैं बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।उपभोक्ता लगातार शिकायत कर रहे हैं कि नए मीटर लगते ही बिजली बिल दो से तीन गुना बढ़ गया है। जिनका बिल पहले ₹200-₹300 आता था, अब ₹2000 से ₹3000 तक पहुंच गया है। आज जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर एमपीईबी दफ्तर के सामने उसका दहन किया।
विरोध करते एमपीईबी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यपालन अभियंता इमरान खान के बीच लगभग एक घंटे तक तीखी नोक झोंक चलती रही विरोध प्रदर्शन में पहुंची दीप्ति मिश्रा का कहना है कि जब से नए मीटर लगे हैं तब से बिल दो से तीन ही आता है हम चाहते हैं कि तुंरत पुराने मीटर लगाए जाएं
कार्यपालन अभियंता का कहना है कि लोगों में ने मीटर को लेकर भ्रांति है पुराने मीटर में हमें मीटर तक रीडिंग करने जाना पड़ता था जबकि ने मीटर में नहीं जाना पड़ेगा इसमें मैन पावर की बचत होती है।
स्कूलों में चोरी करने वाले चोर

Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.