मंडला के निवास एसडीएम आफिस में पदस्थ लिपिक को लोकायुक्त ने पकड़ा

मंडला जिले के निवास एसडीएम कार्यालय में पदस्थ लिपिक काशीराम मरावी को लोकायुक्त जबलपुर ने पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

निवास एसडीएम कार्यालय में दो दशक से खूंटा गाड़े बैठे लिपिक सहायक ग्रेड 3 काशीराम मरावी को बुधवार को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने नाम सुधार के बदले रिश्वत लेते पकड़ा है।

आवेदक गैंदलाल ने बताया कि जमीन के खसरे में नाम बदल गया था जिसके सुधार के लिए पहले दस हजार की मांग की गई थी बाद में आठ हजार रुपए में सहमति बनी थी आज जब आफिस गया तो लिपिक ने टेबल की नीचे रखने को कहा था मेरे व्दारा रूपये रखने के कुछ देर बाद जैसे ही काशीराम मरावी ने नोट उठाया तभी लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

निरिक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि फरियादी गैंदलाल पिता मूलचंद गांव दरगढ विकास खंड नारायणगंज के पिता का नाम जमीन के खसरे में गलत हो गया था जिसके सुधार हेतु वह एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया था लिपिक काशीराम मरावी व्दारा नाम सुधार हेतु आठ हजार की मांग की गई थी आज पांच हजार रुपए लेते पकड़ा गया है। उक्त कार्रवाई में आठ सदस्य शामिल थे।

This website uses cookies.