नीचे से ऊपर उड़ता पानी

डिंडोरी/ विज्ञान में इंसान कितने भी खोज कर ले पर प्राकृति को समझना हमेशा से उसके लिए पहेली ही रही है कभी उसके क्रोध के थपेड़े से दो चार होते हैं तो कभी दुलार से ऐसा ही एक मामला डिंडोरी से सामने आया है यहां के पंचायत क्षेत्र शोभापुर में चार सो घरों के लिए पानी मुहैया कराने पीएचई विभाग बोरबेल खुदवा रहा था

जिसके लिए एक करोड़ राशी का भारी भरकम बजट का प्रावधान रखा गया था जगह का चयन कर बोरबेल मशीन को चालू कराया गया महज दस मिनट के अंदर चालीस फिट में पानी के फव्वारे बाहर निकलने लगे लोगों को पहले लगा कि यह ऊपरी पानी है जो गर्मी में साथ नहीं दे सकता मशीन के पाइप अंदर और जाने लगे जैसै जैसें पाइप अंदर जा रहे थे पानी की तेज धार आसमान की तरफ उड़ रही थी

मशीन अब जवाब देने लगी उसकी ताकत प्राकृति के आगे नतमस्तक हो गई मशीन चालक ने एक सो अस्सी फिट में ही पाइप बाहर निकाल लिए लेकिन पानी की मोटी बौछारें आसमां को छूने की जिद पर अड़ी है
विभाग के अधिकारी और गांव वाले खुश हैं कि अब गांव के लोगों को भरपूर पानी मिलेगा जल जीवन मिशन में लगभग एक करोड़ 13 लाख 85 हजार रुपए की लागत से 401 घरों में नल कनेक्शन देने की योजना प्रस्तावित है

This website uses cookies.