नाबालिग से बलात्कार पांच गिरफ्तार दो फरार

मंडला में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपीयों में से दो नाबालिग है जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है जबकि दो लोग फरार है।

बलात्कार के इस मामले में 26दिसम्बर को अपहरण की रिपोर्ट मंडला कोतवाली थाना में लिखवाई गई थी पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर 24 घंटे के अंदर 27 दिसंबर को बालिका का दस्तयाब कर सीडब्लूसी और कोर्ट में बयान करवाए जंहा नाबालिग बालिका ने सात लोगों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया था।

नाबालिग से बलात्कार अलग-अलग स्थानों पर किया गय

नाबालिक बालिका के बलात्कार मामले में सनसनीखेज जानकारी निकल कर सामने आई है आरोपीयों ने अपहरण करने के बाद अलग-अलग स्थानों पर बलात्कार किया था मंडला एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि  नाबालिग से होटल ,घर और अन्य स्थानों में बलात्कार किया गया है  पुलिस टीम बालिका के बताए स्थानों में जाकर जांच कर रही है सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं यह भी पता लगाया जा रहा है कि बालिका आरोपीयों के संपर्क में कैसे आई। दो फरार आरोपीयों की तलाश की जा रही है गिरफ्तारी के बाद ही उनकी उम्र तस्दीक हो पाएगी।

डकैती के पांच आरोपी

Leave a Comment

error: Content is protected !!