डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार

मंडला पुलिस ने डकैती के आरोप में पांच लोगों को जबलपुर से गिरफ्तार किया है  आरोपीयों ने 30 दिसंबर की रात हनुमान घाट के आगे सफेद रंग की कार से बाइक में जा रही शबनम को टक्कर मारकर ₹1.50 लाख से भरा पर्स लूट कर फरार हो गए थे

 घटना की गंभीरता को देखते हुए मंडला पुलिस अधीक्षक ने दस हजार का  इनाम रखा था। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे और पूछताछ से पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए कार का नंबर काले टेप से बदल दिया था।

डकैती से पहले आरोपी ने समूह में बनाई पहचान

मंडला एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि 31 दिसंबर को सुनिता मौसी उर्फ शबनम उम्र 32 वर्ष से पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर टीम गठित कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी सलमान फरियादी शबनम के समूह के एक सदस्य से परिचित था जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने रैकी की थी। समूह के प्रमुख लोगों पर नजर रखी जाती थी। पुलिस ने लूटी गई रकम में से ₹32,100 नकद और वारदात में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार बरामद की है। शेष राशि की तलाश जारी है। कोहरे का कहर

Leave a Comment

error: Content is protected !!