गेहूं खरीद की तारीख पर तारीख किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

मप्र राज्य सरकार द्वारा गेहूं खरीद की तारीख लगातार बढ़ाने से नाराज़ किसानों ने आज मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को तीन बिंदुओं में ज्ञापन सौंपा है। 

बीते सप्ताह भोपाल से जारी आदेश में इंदौर नर्मदापुरम उज्जैन भोपाल में 10 अप्रेल से और शेष संभागों में 15 अप्रैल से गेहू खरीदी की तारीख तय किया गया गया है बार बार तिथि बढ़ाने से अब किसानों का सब्र टूटने लगा है जिसके कारण सोमवार को किसान संघ निवास ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान की जानकारी देते हुए चेतावनी दी है। 

ऐसे गेंहूं खरीद से बढ़ेगी किसानों की आए

किसान संघ का आरोप है कि जहां सरकार किसान कल्याण वर्ष मनाते हुए किसानों की आय आठ गुना करने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ अनाज खरीद के निर्णय समझ से परे है समय पर खरीदी न होने के कारण सहकारी बैंकों से कर्ज लिए किसान नियत तिथि तक राशी नहीं जमा कर सके हैं।

अब सहकारी बैंकों द्वारा 7 प्रतिशत ब्याज और 14 फीसदी दंड लगाया जा रहा है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने वाला है। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि पराली जलाने पर किसानों के ऊपर एफआईआर करना या अर्थ दंड लगाना सही नहीं है सरकार इस तरह के निर्णय तत्काल विराम लगाए।

यह भी देखें

Read more: गेहूं खरीद की तारीख पर तारीख किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

This website uses cookies.