गर्मी कब आएगी, इसका जवाब घरों के बड़े-बुजुर्ग सालों से एक लाइन में देते आए हैं—चैत्र नवरात्र खत्म होते ही गर्मी की शुरुआत हो जाती है। अब यही बात वैज्ञानिक आंकड़ों में भी नजर आने लगी है।
IMD Weather News भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अप्रैल महीने में Heatwave शुरू होने की संभावना जताई गई है, जबकि मई और जून में गर्मी अपने चरम पर रहेगी। मार्च के आखिरी दिनों में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। अभी से ही दिन के समय तेज गर्म हवाएं चलने लगी हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि अप्रैल के पहले सप्ताह से ही लू का असर शुरू हो सकता है। तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी सामान्य से ज्यादा तीव्र हो सकती है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Weather news मंडला जिले में गहराता पानी संकट
मंडला जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी का संकट भी गहराने लगा है। जिले के लगभग हर ब्लॉक और तहसील के आसपास बड़ी नदियां होने के बावजूद लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई स्थानों पर पिछले तीन वर्षों से काम अधूरे पड़े है। योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन के बजाय केवल प्रचार-प्रसार अधिक देखने को मिल रहा है।स्थिति यह है कि जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक रोजाना गांवों के लोग शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं,
Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.