कान्हा टाइगर रिजर्व में उपचाररत बाघ की मौत

मंडला, 23 जून 2026। कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की क्वारंटाइन सेंटर में पिछले कई दिनों से उपचाररत एक बाघ की मंगलवार को मृत्यु हो गई। बाघ को 4 जून 2026 को किसली परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 777 (संदूक खोल क्षेत्र) में गंभीर रूप से बीमार अवस्था में पाया गया था, जिसके बाद उसका रेस्क्यू कर उपचार के लिए मुक्की क्वारंटाइन सेंटर लाया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में बाघ में केनाइन डिस्टेंपर रोग (Canine Distemper Disease) से संबंधित लक्षण पाए गए थे। इसके बाद कान्हा टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारियों, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट (WCT) के चिकित्सकों की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निगरानी और उपचार किया जा रहा था।

वन विभाग के अनुसार बाघ को बचाने के लिए देश के वरिष्ठ वन्यजीव विशेषज्ञों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों से तकनीकी सलाह भी ली गई, लेकिन सभी प्रयासों के बावजूद बाघ को बचाया नहीं जा सका।हालांकि पर्यावरण प्रेमी पार्क में हो रही बाघों की मौत पर पहले ही लापरवाही का आरोप और चिंता जता चुके हैं बीते कुछ महीनों में नौ से दस बाघों की मौतें हो चुकी है

This website uses cookies.