ऊपर कुरकुरे के पैकेट नीचे अवैध शराब

गाड़ी में ऊपर कुरकुरे के पैकेट नीचे अवैध शराब यह नया तरीका निकाला है शराब माफियाओं ने फिर भी पुलिस के जाल में फंस गए।

मंडला में अवैध शराब के बड़े जखीरा को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है शनिवार और रविवार के दरमियानी रात पुलिस ने 345 लीटर शराब को पकड़ा है पूरा मामला निवास थाना क्षेत्र का है एक सप्ताह में दूसरी बार पुलिस को सफलता मिली है।

2 लाख 77 हजार से अधिक की शराब पकडाई

निवास थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली मिली थी जिस पर पुलिस ने जबलपुर निवास रोड पर वाहन जांच शुरू किया था एमपी 52 जेड बी 5707 वाहन भीकमपुर तिराहा में पहुंचा उसे रोक कर सघन जांच की गई इस वाहन में ऊपर बड़ी तादाद में बच्चों के खाने वाले कुरकुरे के पैकिट रखें हुए थे मगर जब इन्हे अलग कर देखा गया तो वहां अंग्रेजी शराब की पेटियां थी जिसके बाद वाहन को निवास थाना लाया गया

निवास थाना प्रभारी वर्षा पटैल ने बताया कि वाहन से अंग्रेजी शराब की  39 पेंटी  345 लीटर अवैध शराब को पकड़ा है जिसकी कीमत दो लाख 77 हजार दो सौ रूपया है जिसमें एमडी शराब की 15 पेंटी और जिनीयस शराब की 24 पेटियां थी शराब को जबलपुर से डिंडोरी की ओर ले जाया जा रहा था पुलिस ने वाहन को जप्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है शराब और वाहन सहित दस लाख से अधिक की जप्ती की गई है।

This website uses cookies.