मंडला में दो लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

मंडला में दोहरे हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर दो लोगों की हत्या कर दी है मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

पूरा मामला जिले के सलवा थाना क्षेत्र के घुरगुटी गांव का है जंहा आरोपी महेश मरावी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली हरयो बाई पर अज्ञात कारणों के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया शुरूआती जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में धुत्त था खेत में काम कर रही हरयो बाई पर लगातार कुल्हाड़ी से वार किया था।

बचाने आए युवक को भी कुल्हाड़ी मारकर मौत के आगोश में सुलाया

मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि जब आरोपी मृतिका पर हमला कर रहा था उस समय अपने को बचाने के लिए मृतिका ने चिल्ला रही थी उसकी आवाज को सुनकर वहां पहुंचे युवक राजकुमार पर भी हमला कर दिया महिला और युवक की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को रस्सी से बांध कर रखा ताकि वह भाग न सके उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा का कहना है कि अभी तक इस हत्या की वजह सामने नहीं आई है चूंकि आरोपी नशे में है जैसे ही वह ठीक होगा उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों को जाना जाएगा। 

अवैध शराब

This website uses cookies.